
जौनपुर (खुटहन):
दिनांक 25 अक्टूबर 2026 को 'क्रांतिकारी पत्रकार परिषद' की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक सरस्वती चिल्ड्रन एस एकेडमी, पटैला रोड खुटहन के प्रांगण में आयोजित की गई। केंद्रीय प्रमुख अनिल दुबे आजाद के निर्देशानुसार हुई इस बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव ने की, जिसमें जिलेभर से बड़ी संख्या में पत्रकारों ने हिस्सा लिया।
बैठक का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों के अधिकारों, उनकी कार्यगत सुरक्षा और पेशेवर हितों पर विचार-विमर्श करना था। जिला अध्यक्ष चंद्रजीत यादव और जिला महासचिव हीरामणि गौतम ने विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि लोकतंत्र का चौथा स्तंभ होने के नाते पत्रकारों को हमेशा निष्पक्ष और निर्भीक होकर अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन पत्रकारों के हर हक, सम्मान और सुरक्षा की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत व प्रभावी बनाने के लिए इस दौरान नई नियुक्तियों और पदोन्नतियों की घोषणा की गई। तहसील अध्यक्ष अरुण कुमार यादव की संस्तुति पर ब्लॉक स्तर से पदोन्नत करते हुए *धर्मेंद्र कुमार बिन्द को तहसील उपाध्यक्ष और अमित कुमार को ब्लॉक महासचिव* के पद पर नियुक्त किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को संगठन के वरिष्ठ सदस्यों ने बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।इस गरिमामयी आयोजन में जिला उपाध्यक्ष अजय बहादुर (शाहगंज), तहसील उपाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ, खुटहन ब्लॉक उपाध्यक्ष संदीप सोनी, दिलीप यादव, रिंकू उपाध्याय, अभिषेक बिन्द (एडवोकेट), सूरज बिन्द सहित केंद्रीय मानवाधिकार आयोग की महिला अध्यक्ष इंद्रकला और क्षेत्र के तमाम गणमान्य पत्रकार साथी मौजूद रहे। बैठक का समापन राष्ट्रहित, आपसी एकता और पत्रकारिता के उच्च मूल्यों को बनाए रखने के दृढ़ संकल्प के साथ हुआ।
