Jaunpur News जौनपुर में ट्रेन की चपेट में आने से बारात में आए 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत, गांव में मिला शव

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

जौनपुर। बक्शा थाना क्षेत्र के उचौरा गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से बारात में आए एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बदलापुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी राकेश कुमार गौतम (40) पुत्र राम अजोर गौतम के रूप में हुई है। वह बक्शा थाना क्षेत्र के मझौली गांव में एक बारात में शामिल होने आए थे।

पुलिस के अनुसार, घटना देर रात करीब एक बजे की है। राकेश कुमार गौतम रेलवे ट्रैक के पास उचौरा गांव की ओर पहुंचे थे। इसी दौरान वह तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

सुबह रेलवे ट्रैक के पास शव दिखाई देने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने मृतक की पहचान की और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

घटना की जानकारी मिलने के बाद परिजनों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई कर रही है।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)