अंतरराष्ट्रीय हिन्दू परिषद के पदाधिकारियों की आवश्यक बैठक सम्पन्न

Jan vichar pravah
By -
0

18 अगस्त को पहली बार होगी मछलीशहर में प्रांतीय बैठक

मछलीशहर जौनपर। आज दिनाँक 28 जुलाई 2024 को अंतर्राष्ट्रीय हिन्दू परिषद के मछलीशहर जिले के पदाधिकारियों द्वारा रामेश्वर नाथ महादेव धाम गोधुपूर में आवश्यक बैठक आहूत की गई। आगामी 18 अगस्त 24 को मछलीशहर जिले में होने वाली पहली प्रांतीय बैठक को सकुशल सम्पन्न कराने एवं तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता संगठन के जिलाध्यक्ष (हिन्दू हेल्थ लाईन) डॉ सुभाष चन्द्र तिवारी ने किया। 
उक्त बैठक में जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव, अजीत तिवारी, चंदन तिवारी,राजनाथ यादव,वशिष्ठ नारायण मिश्र, घनश्याम शुक्ल, रमेश चन्द्र शुक्ल, राम सिंह, हरिश्चन्द्र पाण्डेय आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)