जिलाधिकारी ने मृतक आश्रित की पत्नी को सौपा नियुक्त पत्र

Jan vichar pravah
By -
0



हमीरपुर l जिलाधिकारी घनश्याम मीना ने मृतक आश्रित कोटे के अंतर्गत श्रीमती महिमा देवी पत्नी मंजीत सिंह को कलेक्ट्रेट में नियुक्ति पत्र दिया। श्रीमती महिमा देवी को सरीला में लेखपाल के पद पर नियुक्त किया गया है।ज्ञात हो कि उनके पति स्व.मंजीत सिंह हमीरपुर तहसील सरीला में लेखपाल के पद पर कार्यरत थे जिनकी बीमारी के चलते मृत्यु हो गई थी। जिलाधिकारी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदनशीलता दिखाते हुए योग्यता के आधार पर मृतक की पत्नी को तहसील सरीला में लेखपाल के पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए आगे के उज्जवल भविष्य की कामना की तथा कहा कि अपने कार्यों दायित्वों को अच्छे ढंग से संपादित करें।जिलाधिकारी ने संबंधित को निर्देश दिए कि मृतक कर्मचारी के परिवार को सेवा संबंधी समस्त लाभ यथा पेंशन ग्रेज्युती आदि जैसे भुगतान समयबद्ध ढंग से दिए जाएं।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)