![]() |
Ad |
UP News: श्री कृष्ण मंदिरम का तृतीय ब्रह्मोत्सव संपन्न
By -
April 26, 2025
0
वृंदावन/ मथुरा /आगरा। आचार्य कुटी स्थित श्री कृष्ण मंदिरम का तृतीय ब्रह्मोत्सव विधि विधान से श्री रंगनाथ जी मंदिर के आचार्य द्वारा पूजन कर संपन्न कराया।पांच दिवसीय कार्यक्रम के तहत आज श्री कृष्ण मंदिरम से श्री लक्ष्मी नारायण जी को पालकी में विराजमान कर बैंड बाजों के साथ भव्य रथ यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने कीर्तन और नृत्य करते हुए भाग लिया। इससे पूर्व श्री लक्ष्मी नारायण जी का 51 पवित्र नदियों के जल द्वारा अभिषेक किया गया। तत्पश्चात विधि विधान से पूजा और अर्चना कर पूज्य संत स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज के नेतृत्व में आचार्य कुटी से यमुना स्थित वाटिका तक रथ यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा के के साथ अभिनंदन किया गया। यमुना स्थित वाटिका में श्री लक्ष्मी नारायण जी ने विश्राम किया। तत्पश्चात उनका भोग प्रसादी लगाई गई और उसके बाद विद्वत संतों द्वारा मधुर वाणी से प्रवचन कर अमृत वर्षा की गई। रथ यात्रा में पूज्य संत स्वामी राम प्रपन्नाचार्य जी महाराज, भानु देवाचार्य,ब्रह्मचारी जी आदि प्रमुख सहित सैकड़ो संतानों में भाग लिया।