स्मार्ट तकनीक से पढ़ेंगे प्राथमिक विद्यालय के बच्चे एमएलसी बृजेश सिंह प्रिंसु

Jan vichar pravah
By -
0

जौनपुर। बुधवार को प्राथमिक विद्यालय गहोरा में स्मार्ट क्लास का शुभारंभ एवं शैक्षिक उन्नयन गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य बृजेश कुमार सिंह प्रिंसु तथा विशिष्ट अतिथि पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड वाराणसी के एजीएम ग्रुप कैप्टन धर्मेंद्र प्रताप सिंह रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन से हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसु ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में ग्रामीण परिवेश और प्राथमिक विद्यालयों से निकलने वाले बच्चों ने शिक्षा व तकनीक के क्षेत्र में नई पहचान बनाई है। यह हमारे मुख्यमंत्री द्वारा विद्यालयों की स्थिति सुधारने और बच्चों को आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प का परिणाम है।
उन्होंने विद्यालय की प्रधानाध्यापिका निशा सिंह व स्टाफ की सराहना की और विद्यालय परिसर में वाटर कूलर एवं इंटरलॉकिंग कार्य कराने का आश्वासन दिया।
विशिष्ट अतिथि कैप्टन धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व सैनिक कल्याण निगम लिमिटेड ग्रामीण क्षेत्रों में CSR के तहत मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करा रहा है। भविष्य को देखते हुए बच्चों को स्मार्ट क्लास जैसी तकनीक से जोड़ना बेहद जरूरी है ताकि वे देश के विकास में योगदान दे सकें।
खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश कुमार सिंह ने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे बच्चों की शिक्षा में अपना सर्वोत्तम दें ताकि सभी बच्चे समाज के विकास में सहभागी बन सकें।

इस अवसर पर विद्यालय की नींव रखने वाले दल्लू प्रधान को अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान आरती सहित अनेक ग्रामीण व अभिभावक मौजूद रहे। बच्चों ने आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया।

अंत में विद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!