मुंबई: कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में आग लगने से में 9 लोग घायल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

मुंबई के कुर्ला पश्चिम स्थित एक 13 मंजिला आवासीय इमारत में मंगलवार तड़के बिजली के पाइप में आग लगने से तीन बच्चों सहित नौ लोग घायल हो गए। नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि इमारत में धुआं फैलने से लोग वही फंस गये जबकि कुछ अन्य व्यक्ति भागने एक कारण बुरी तरह चोटिल हो गए । कोहिनूर एचडीआईएल बिल्डिंग नंबर 5 में सुबह करीब 6.53 बजे आग लग गई। दमकल कर्मियों ने सुबह 7.21 बजे तक आग पर काबू पा लिया। नगर निगम के एक अधिकारी के अनुसार, घायलों को राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई।

आग बिजली की एक पाइप में लगी, और लपटें इमारत की बिजली की वायरिंग और पाइपों में फैल गईं। धुआं पूरे भवन में फैल उठा जिससे कई लोग वही फंस गये। घायलों में एक पांच वर्षीय लड़का, दो किशोरियाँ और एक वरिष्ठ नागरिक शामिल थे। सभी नौ लोगों को इलाज के लिए राजावाड़ी अस्पताल ले जाया गया। अधिकारियों ने बताया कि उनकी हालत स्थिर है। मुंबई दमकल विभाग ने मौके पर पहुंचकर लगभग आधे घंटे में आग पर काबू पा लिया। आपातकालीन स्थिति में सहायता के लिए पुलिस, बिजली कंपनी, 108 एम्बुलेंस सेवा और वार्ड स्टाफ को भी तैनात किया गया था।

The post मुंबई: कुर्ला में 13 मंजिला इमारत में आग लगने से में 9 लोग घायल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)