केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को कहा कि सुरक्षा बलों ने असम, मिजोरम और मणिपुर से 18 लोगों को गिरफ्तार करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने केंद्रीय एजेंसियों के सदस्यों और तीनों राज्यों के पुलिस कर्मियों वाली टीम को बधाई दी। ऑपरेशन ट्राइडेंट’ नामक कार्रवाई के बारे में विवरण देते हुए, गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह नेटवर्क ‘डेथ ट्रायंगल कॉरिडोर’ के माध्यम से भारत, म्यांमार और बांग्लादेश की सीमाओं के पार नशीले पदार्थों की तस्करी करता था। उन्होंने कहा कि यह अभियान 31 दिसंबर, 2029 तक भारत को नशामुक्त बनाने के केंद्र के संकल्प को दर्शाता है।
उन्होंने जोर देकर कहा कि देश मादक पदार्थों के गिरोहों को “तब तक कुचल देगा जब तक कि ताबूत में आखिरी कील न ठोक दी जाए। केंद्रीय मंत्री ने कहा, “हमारी एजेंसियों ने असम, मिजोरम और मणिपुर के 38 स्थानों पर एक साथ ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए एक अंतरराष्ट्रीय नशीले पदार्थों के गिरोह का भंडाफोड़ किया। इस अभियान में 100 करोड़ रुपये के हवाला लेनदेन का खुलासा हुआ, 1,424 बैंक खाते फ्रीज किए गए, 17.82 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त की गई, 500 डेटोनेटर और 12 लाख रुपये नकद जब्त किए गए और 18 लोगों को गिरफ्तार किया गया।
The post पूर्वोत्तर में अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का भंडाफोड़, 18 गिरफ्तार; अमित शाह ने कड़ा संदेश भेजा appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
