उत्तरकाशी: सीएम धामी ने बर्नीगाड़ को दी ₹217 करोड़ की विकास सौगात, 38 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण और नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

सीमांत क्षेत्रों के समग्र और संतुलित विकास की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी जिले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र स्थित बर्नीगाड़ में ₹216.97 करोड़ (लगभग 217 करोड़) की 38 विकास परियोजनाओं की सौगात दी है।

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित ‘सेवा सेतु’ जनसेवा शिविर में शिरकत करते हुए मुख्यमंत्री ने इन परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।इस दौरान उन्होंने बहुप्रतीक्षित राजकीय महाविद्यालय बर्नीगाड़ का भी विधिवत शुभारंभ किया, जिससे स्थानीय छात्र-छात्राओं को अब उच्च शिक्षा के लिए दूर-दराज के क्षेत्रों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, इस मौके पर ₹194.61 करोड़ की लागत वाले 30 नए विकास कार्यों का शिलान्यास किया गया।इनमें सीमांत क्षेत्र में सड़क और सिंचाई ढांचे को मजबूत करने पर सबसे ज्यादा जोर दिया गया है।शिलान्यास किए गए कार्यों में पीएमजीएसवाई (PMGSY) खंड पुरोला के तहत ₹176.87 करोड़ के 18 सड़क निर्माण कार्य, लोक निर्माण विभाग (PWD) पुरोला के ₹6 करोड़ के 5 कार्य, PWD बड़कोट के ₹6.61 करोड़ के 4 कार्य और सिंचाई खंड पुरोला के ₹5.12 करोड़ के 3 कार्य शामिल हैं।इसके साथ ही, ₹22.36 करोड़ की लागत से पूरी हो चुकी 8 परियोजनाओं का लोकार्पण कर उन्हें जनता को समर्पित किया गया।

इन लोकार्पित कार्यों में PMGSY के ₹18.76 करोड़ के 3 कार्य, समग्र शिक्षा के ₹1.25 करोड़ के 3 कार्य, माध्यमिक शिक्षा का ₹1.36 करोड़ का एक कार्य और PWD बड़कोट का 97 लाख रुपये का एक कार्य शामिल है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने क्षेत्र के लिए कई नई घोषणाएं भी कीं।उन्होंने राजा रघुनाथ देवडोकरी में एक मिनी स्टेडियम बनाने, बर्नीगाड़ थाला चौक से राजकीय इंटर कॉलेज तक मोटर मार्ग का निर्माण करने, तथा बड़कोट व चिन्यालीसौड़ के राजकीय महाविद्यालयों को उच्चीकृत (अपग्रेड) करने का ऐलान किया।सीएम धामी ने जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं और बताया कि राज्य में 3.10 लाख से अधिक महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं।

उन्होंने पिछले पांच वर्षों में 35 हजार से अधिक युवाओं को पारदर्शी तरीके से सरकारी नौकरी देने और इस वर्ष 59 लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा चारधाम यात्रा करने का भी विशेष रूप से उल्लेख किया।

The post उत्तरकाशी: सीएम धामी ने बर्नीगाड़ को दी ₹217 करोड़ की विकास सौगात, 38 परियोजनाओं का शिलान्यास-लोकार्पण और नए डिग्री कॉलेज का शुभारंभ appeared first on Live Today | लाइव टुडे.


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)