प्रयागराज-वाराणसी हाईवे (NH-19) पर सोमवार सुबह एक दिल दह*ला देने वाला हादसा सामने आया है। मां विंध्यवासिनी के दर्शन कर स्कॉर्पियो से लौट रहे दोस्तों की खुशी पलभर में मातम में बदल गई। ओवरब्रिज पर गाड़ी रोककर सेल्फी लेना इन युवाओं के लिए इतना भयानक साबित हुआ कि 4 दोस्तों की जान चली गई, जबकि 4 अन्य जिंदगी और मौ*त के बीच जूझ रहे हैं।
हादसे से जुड़ी मुख्य बातें:
घटनास्थल: मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के रूपापुर गांव के पास (वाराणसी)
शामिल लोग: विंध्याचल से दर्शन कर लौट रहे 8 दोस्त (स्कॉर्पियो संख्या: UP 65 EB 2199)
मृ*तक: आनंद यादव, आलोक मिश्रा, प्रदीप सिंह और विद्वांशु यादव
घायल: सावन यादव, किशन यादव, राजकुमार यादव और निखिल (ट्रॉमा सेंटर में भर्ती)
