खुटहन के शेख अशरफपुर में पंडित दीनदयाल उपाध्याय पशु आरोग्य शिविर का आयोजन; 515 पशुओं का हुआ नि:शुल्क इलाज

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

​
​खुटहन, जौनपुर।
पशुपालन विभाग द्वारा आज दिनांक 19 अक्टूबर 2026 को विकास खंड खुटहन के ग्राम सभा शेख अशरफपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में ‘पशु आरोग्य शिविर’ का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ गो-पूजन एवं फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्री महेंद्र सिंह (जिला कार्य समिति सदस्य, भाजपा जौनपुर), श्री कमला प्रसाद सिंह (मंडल उपाध्यक्ष, भाजपा) और ग्राम प्रधान मो. आरिज के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों की गरिमामयी उपस्थिति में इसका उद्घाटन संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पशु चिकित्साधिकारी खुटहन डॉ. चंद्रभान कुमार भारशिव द्वारा की गई। शिविर में डॉ. अतुल कुमार गौतम (पशु चिकित्साधिकारी, जमुनिया) और पशुधन प्रसार अधिकारी श्री संतोष कुमार गुप्ता ने भी अपनी सेवाएं प्रदान कीं। पशुपालकों को दी गई सरकारी योजनाओं की जानकारी पशुपालक गोष्ठी के दौरान डॉ. चंद्रभान कुमार भारशिव ने उपस्थित पशुपालकों को पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने निम्नलिखित मुख्य बिंदुओं एवं योजनाओं पर प्रकाश डाला: पशुधन बीमा एवं किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) योजना
​मुख्यमंत्री सहभागिता योजना एवं नंद बाबा योजना
​पशुओं की टैगिंग के लाभ एवं संचारी रोग नियंत्रण
​समय पर टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान और वर्गीकृत वीर्य (Sexed Semen) द्वारा कृत्रिम गर्भाधान
​515 पशुओं का नि:शुल्क पंजीकरण व उपचार
​इस आरोग्य मेले में कुल 515 पशुओं का पंजीकरण किया गया, जहाँ डॉक्टरों की टीम द्वारा पशुओं का स्वास्थ्य परीक्षण कर नि:शुल्क दवाइयाँ वितरित की गईं।
​इस शिविर को सफल बनाने में श्री अजय कुमार प्रजापति, श्री मुकेश कुमार पांडे, वाहन चालक श्री भूपेंद्र सिंह, तथा पशु मित्र श्री शिवशंकर पाल, श्री राकेश गौतम, श्री नवनीत पांडे एवं श्री सुशील पाल का योगदान सराहनीय रहा।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)