खुटहन में लेखपालों का अनूठा विरोध: थाना दिवस पर बांह पर काली पट्टी बांधकर निपटाया काम

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0
खुटहन में लेखपालों का अनूठा विरोध: थाना दिवस पर बांह पर काली पट्टी बांधकर निपटाया काम

​ खुटहन (जौनपुर):
प्रदेश कार्यकारिणी के निर्देश के क्रम में अपनी विभिन्न जायज़ मांगों को लेकर लेखपाल संघ मुखर हो गया है। इसी कड़ी में शनिवार को आयोजित थाना दिवस के अवसर पर कोतवाली शाहगंज एवं खुटहन थाना परिसर में समस्त लेखपालों ने हाथों और बाहों पर काली पट्टी बांधकर कार्य किया और विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया।
​लेखपालों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जब तक उनकी लंबित और जायज़ मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका यह विरोध और आंदोलन विभिन्न चरणों में जारी रहेगा। उन्होंने अपनी समस्याओं के समाधान की पुरजोर मांग उठाई।
​इस दौरान थाना दिवस पर विरोध प्रदर्शन में शामिल प्रमुख लेखपालों में चंद्रबली, लेखपाल संघ के पूर्व अध्यक्ष दूधनाथ, अशोक कुमार यादव, शुभम सिंह, किरण पांडे, ममता शर्मा, मनीष मौर्य और प्रदुम श्रीवास्तव समेत अन्य कई लेखपालगण मौजूद रहे। सभी ने एकजुट होकर अनुशासित ढंग से कार्य करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में रोष प्रकट किया।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)