मड़ियाहूं तहसील में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग, चला हस्ताक्षर अभियान

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू करने की मांग को लेकर मड़ियाहूं तहसील में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस दौरान अधिवक्ताओं ने अभियान में हस्ताक्षर कर अपनी सहमति जताई और प्रदेश में अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कानून लागू करने की मांग उठाई।

अभियान के उपरांत अधिवक्ताओं की ओर से उपजिलाधिकारी मड़ियाहूं के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया। इसमें अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू किए जाने की मांग रखी गई।

कार्यक्रम के आयोजक शिव कुमार मिश्र, एडवोकेट सिविल कोर्ट जौनपुर ने कहा कि अधिवक्ताओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वाभिमान सर्वोपरि हैं। उन्होंने कहा कि जब तक उत्तर प्रदेश में अधिवक्ता सुरक्षा अधिनियम लागू नहीं होता, तब तक शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से मांग को लेकर संघर्ष जारी रहेगा।

शिव कुमार मिश्र ने यह भी कहा कि इस मांग को लेकर जल्द ही जौनपुर से लखनऊ विधानसभा तक शांतिपूर्ण यात्रा निकाली जाएगी। अभियान में मड़ियाहूं तहसील बार के महामंत्री देवेंद्र त्रिपाठी सहित कई अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर कर समर्थन दिया।

अधिवक्ताओं ने उम्मीद जताई कि उनकी मांग पर शासन स्तर से सकारात्मक पहल की जाएगी और अधिवक्ताओं की सुरक्षा के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएंगे।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)