साईकिल चोर रमेश पाठक गिरफ्तार; चोरी के आरोप में मुकदमा दर्ज कर न्यायालय भेजा गया

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

 जौनपुर। बरसठी थाना पुलिस ने साइकिल चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए 24 साइकिलों के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, पकड़े गए आरोपी की पहचान परियत गांव निवासी रमेश पाठक (54) पुत्र पारसनाथ पाठक के रूप में हुई है। बरामद साइकिलों के संबंध में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी को न्यायालय भेज दिया।

पुलिस के अनुसार, जिले में अपराध नियंत्रण और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने रमेश पाठक को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 24 साइकिलें बरामद किए जाने की जानकारी पुलिस ने दी है।

इस मामले में बरसठी थाने में मुकदमा अपराध संख्या 383/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2) और 317(5) में कार्रवाई की गई है।

कार्रवाई प्रभारी निरीक्षक जय प्रकाश यादव के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक अम्बीश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार वर्मा, हेड कांस्टेबल उमाशंकर सिंह, यादवेन्द्र यादव, कांस्टेबल वकील चौहान, राजबहादुर वर्मा, रिजर्व कांस्टेबल अमरेश कुशवाहा और सुरेन्द्र तथा महिला कांस्टेबल अंकित और वंदना देवी शामिल रहीं।

पुलिस के अनुसार, आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। बरामद साइकिलों के संबंध में आगे की जांच की जा रही है।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)