जन्म-मृत्यु पंजीकरण में देरी और लापरवाही को लेकर अधिवक्ताओं का प्रदर्शन, प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज

📍 बदलापुर तहसील, जौनपुर। आज बदलापुर तहसील में जन्म-मृत्यु पंजीकरण में हो रही कथित लापरवाही एवं देरी को लेकर अधिवक्तागण ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

अधिवक्ताओं ने जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया में हो रही देरी पर नाराजगी जताई और संबंधित अधिकारियों से इस समस्या का जल्द से जल्द समाधान करने की मांग की।

जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र आम जनता के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज हैं। इनके बनने में देरी होने से लोगों को विभिन्न सरकारी एवं अन्य आवश्यक कार्यों में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

📢 जिलाधिकारी जौनपुर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से विशेष अपील

माननीय जिलाधिकारी जौनपुर @DMJaunpur एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी से अनुरोध है कि इस गंभीर जनसमस्या को संज्ञान में लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देने की कृपा करें।

जन्म-मृत्यु पंजीकरण की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और समयबद्ध बनाया जाए, ताकि आम जनता को अनावश्यक परेशानियों से राहत मिल सके।

⚖️ जनता की मांग — पंजीकरण में देरी बंद हो, समस्या का तत्काल समाधान हो!

📰 आवाज़ न्यूज़ | बदलापुर, जौनपुर
📢 जनहित की आवाज, जनता की समस्या का समाचार।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)