पुलिस ने बुधवार को बताया कि बिहार के सारण जिले में एक ट्रक और ऑटो रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर में एक महिला और उसके 18 महीने के बच्चे सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए। यह दुर्घटना गरखा थाना क्षेत्र के पहाड़पुर गांव में हुई। पुलिस अधिकारीयों ने बताया की देर रात पहाड़पुर चौक पर एक ऑटो रिक्शा और ट्रक की आमने-सामने टक्कर हो गई, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। महिला और उसके बच्चे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऑटो-रिक्शा में सवार दो अन्य लोग एक पुरुष और एक बच्चा सदर अस्पताल में इलाज करा रहे हैं और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसडीपीओ ने बताया कि ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया है और उसकी तलाश जारी है। बताया जा रहा है कि ऑटो में चालक और खलासी समेत कुल छह लोग सवार थे। ट्रक की टक्कर के बाद ऑटो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग अंदर फंस गए। हादसे में चालक और उसके सहयोगी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।
The post बिहार के सारण में ट्रक और ऑटो रिक्शा की टक्कर में चार लोगों की मौत appeared first on Live Today | लाइव टुडे.
