जौनपुर: पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

शाहगंज की कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी के पीछे हुआ हादसा, खेलते समय पोखरे की सीढ़ियों के पास पहुंचा था बच्चा

जौनपुर। शाहगंज थाना क्षेत्र में रविवार देर शाम पोखरे में डूबने से तीन वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। हादसा कांशीराम शहरी आवास कॉलोनी के पीछे स्थित पोखरे में हुआ। मासूम की मौत की खबर मिलते ही परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, बच्चा खेलते-खेलते पोखरे की सीढ़ियों के पास पहुंच गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह पानी में गिर गया और डूब गया। काफी देर तक बच्चे के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। खोजबीन के दौरान पोखरे में उसका शव मिला।

घटना की सूचना मिलने पर क्षेत्राधिकारी प्रीतम वर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने घटनास्थल पर आवश्यक कार्रवाई की।

तीन वर्षीय मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। घटना के बाद क्षेत्र में भी शोक का माहौल है।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)