जौनपुर। रामपुर थाना क्षेत्र के गोरापट्टी गांव में एक अधेड़ का शव शीशम के पेड़ से फंदे पर लटकता मिलने से गांव में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान मानसिंह के रूप में हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों के बीच घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। सूचना मिलने पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
फिलहाल अधेड़ की मौत के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है। मौत की वास्तविक वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।
