Jaunpur news : जौनपुर में कल बंद रहेंगे कक्षा 1 से 8 तक के सभी स्कूल, बीएसए ने जारी किया आ…

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

भारी बारिश की आशंका के चलते 30 अक्टूबर को शिक्षण कार्य रहेगा बंद, शिक्षकों और कर्मचारियों को स्कूल पहुंचकर विभागीय कार्य करने के निर्देश

जौनपुर। जिले में भारी बारिश की आशंका को देखते हुए 30 अक्टूबर 2026 को कक्षा 1 से 8 तक के सभी विद्यालयों में शिक्षण कार्य बंद रखने का आदेश जारी किया गया है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी समीर की ओर से 29 अक्टूबर को जारी आदेश में परिषदीय विद्यालयों के साथ मान्यता प्राप्त, सहायता प्राप्त, स्ववित्तपोषित और सीबीएसई-आईसीएसई सहित अन्य बोर्डों से संचालित विद्यालयों को भी शामिल किया गया है।

जारी आदेश के अनुसार, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के आंचलिक केंद्र लखनऊ की ओर से जारी एडवाइजरी के क्रम में जिले में वज्रपात और भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए जिलाधिकारी के निर्देश पर यह निर्णय लिया गया है।

शिक्षकों को विद्यालय पहुंचने के निर्देश

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि 30 अक्टूबर को विद्यार्थियों के लिए शिक्षण कार्य बंद रहेगा, लेकिन विद्यालयों के शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक और अन्य कर्मचारी अपने-अपने कार्यस्थल पर उपस्थित रहेंगे। उन्हें विभागीय एवं प्रशासनिक दायित्वों का निर्वहन करना होगा।

बीएसए ने सभी संबंधित अधिकारियों, खंड शिक्षा अधिकारियों और विद्यालयों के प्रबंधकों एवं प्रधानाध्यापकों को आदेश का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

मौसम को देखते हुए लिया गया निर्णय

जिले में संभावित खराब मौसम और भारी बारिश के मद्देनजर विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है। अभिभावकों से अपील है कि वे जारी आदेश के अनुसार बच्चों को 30 अक्टूबर को विद्यालय न भेजें।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)