Jaunpur News जौनपुर में चोरी के मामले में नया मोड़, घर के पीछे मिले आभूषण

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

वादी ने पुलिस को दी जानकारी, मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी

जौनपुर। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के गोधना गांव में आभूषण चोरी के मामले में नया मोड़ सामने आया है। चोरी की शिकायत दर्ज कराने वाले वादी ने अपने घर के पीछे आभूषण मिलने की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस के अनुसार, मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस के मुताबिक, गोधना गांव निवासी नितेश सिंह पुत्र शरद सिंह ने 24 अक्टूबर 2026 को आभूषण चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर थाना लाइन बाजार में मुकदमा संख्या 452/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 305(ए) में अभियोग पंजीकृत किया गया था।

पुलिस के अनुसार, अब वादी ने घर के पीछे आभूषण मिलने की सूचना दी है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)