SSWT की ‘कन्यादान योजना’ के तहत दो बेटियों का स्थलीय सत्यापन पूरा, मिली पात्रता
जौनपुर। संकल्प सेवा कल्याण टीम (SSWT), उत्तर प्रदेश द्वारा संचालित ‘बेटी विवाह योजना’ के अंतर्गत 18 अक्टूबर 2026 को जनपद जौनपुर के खुटहन ब्लॉक में दो जरूरतमंद बेटियों के परिवारों का स्थलीय निरीक्षण एवं पात्रता सत्यापन संपन्न हुआ। निरीक्षण के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष मोहनलाल गौतम की अध्यक्षता में टीम ने ग्राम शेखपुर सुतौली (खुटहन) की पूजा निषाद और ग्राम जालिबपुर (रानीपुर) की चंचल कुमारी रजक के घर पहुंचकर विवाह संबंधी जानकारियां जुटाईं। दोनों बेटियां संस्था के मानकों के अनुसार आर्थिक सहयोग हेतु पात्र पाई गईं।
संस्था के संस्थापक शम्स तबरेज़ खान ने कहा कि कन्यादान योजना का मुख्य उद्देश्य केवल आर्थिक मदद देना नहीं, बल्कि समाज के सामूहिक सहयोग से बेटियों के सम्मान की रक्षा करते हुए परिवारों की जिम्मेदारी साझा करना है। जब अनेक लोग अपनी सामर्थ्य अनुसार थोड़ा-थोड़ा योगदान देते हैं, तो वह किसी जरूरतमंद परिवार के लिए बड़ा संबल बन जाता है।
प्रदेश प्रचारक मिनहाज अंसारी ने बताया कि योजना के तहत अधिकतम ₹5 लाख तक का सहयोग जुटाने का लक्ष्य रहता है, जो प्रति सदस्य ₹50 के सामूहिक अंशदान और कुल सदस्यों की संख्या पर निर्भर करता है। पारदर्शिता बनाए रखने के लिए सहायता राशि सीधे पात्र आवेदक या बेटी के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।
जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष छोटेलाल यादव ने संगठन के विस्तार और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने की अपील की। इस निरीक्षण के दौरान ब्लॉक कोषाध्यक्ष बलवंत सिंह गौतम, विनोद कुमार रजक और उपाध्यक्ष अनिल कुमार चौधरी सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब नियमानुसार आर्थिक सहायता की आगामी कार्रवाई की जाएगी।
जौनपुर: में SSWT की ‘कन्यादान योजना’ के तहत दो बेटियों का स्थलीय सत्यापन पूरा, मिली पात्रता
By -
October 18, 2026
0
Tags:
