वाराणसी परिक्षेत्र में भारत निर्वाचन आयोग के मानकों के तहत 93 पुलिस अधिकारियों के अंतरजनपदीय स्थानांतरण, 70 निरीक्षक और 23 उपनिरीक्षक शामिल
जौनपुर।वाराणसी परिक्षेत्र में पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर फेरबदल किया गया है। पुलिस उपमहानिरीक्षक वाराणसी परिक्षेत्र की ओर से जारी प्रेस नोट के अनुसार, परिक्षेत्र के जौनपुर, गाजीपुर और चंदौली जनपदों के बीच कुल 93 निरीक्षक एवं उपनिरीक्षकों का अंतरजनपदीय स्थानांतरण किया गया है। इसमें 70 निरीक्षक नागरिक पुलिस और 23 उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस शामिल हैं। सभी स्थानांतरण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित मानकों के अनुपालन में किए गए हैं।
स्रोत: Hind ki Awaaz
