दीपावली पर बदलापुर में उमड़ी भारी भीड़, हर गली और नुक्कड़ पर पुलिस रही तैनात, आवागमन में हुई परेशानी

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

✍️ नागेन्द्र माली पत्रकार आवाज न्यूज
बदलापुर, जौनपुर। दीपावली के पावन अवसर पर रविवार को बदलापुर कस्बे में लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली। त्योहार को लेकर बाजारों और गलियों में सुबह से ही चहल-पहल बनी रही। शाम होते-होते लोगों की भीड़ और बढ़ गई।
भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कस्बे की हर गली और नुक्कड़ पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। पुलिसकर्मी लगातार व्यवस्था बनाए रखने में जुटे रहे। इसके बावजूद गलियों में लोगों की इतनी अधिक भीड़ हो गई कि पैदल आने-जाने वालों को भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ा।
कई स्थानों पर आवागमन बाधित होने जैसी स्थिति बन गई। लोगों को एक-दूसरे के बीच से निकलने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। वहीं पुलिसकर्मी भीड़ को व्यवस्थित करने और यातायात सुचारु रखने का प्रयास करते नजर आए।
दीपावली के अवसर पर बदलापुर कस्बे में चारों तरफ रौनक और उत्साह का माहौल देखने को मिला।


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)