जौनपुर। कोतवाली पुलिस ने छठ पूजा के दिन महिला के गले से सोने की चेन काटने वाली महिला गिरोह के मुख्य अभियुक्ता समेत चार महिला चोरनी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने इनके पास से नकदी रूपये भी बरामद किया है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद से ही चौकी प्रभारी सरायपोख्ता आलोक त्रिपाठी अपने सहयोगी जवानों के साथ घटना का खुलासा करने में जुट गयें। बुधवार की सुबह लगभग 7 बजे सूचना मिली कि चेन काटने वाली महिला चोरों का गिरोह इस समय भंडारी स्टेशन के निकट शहाबुद्दीपुर में मौजूद है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस टीम ने मुख्य अभियुक्ता अंतिमा पुत्री गुड्डू, संगीता पत्नी गुड्डू और रौशनी निवासीगढ शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर जिला अंबेडकरनगर और उनके साथ रही उषा देवी पत्नी राजमन निवासी अतरडीहा थाना सरपतहां जिला जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने छठ पूजा के दिन पूनम शर्मा मोहल्ला नक्खास के गले से उड़ाई हुई चेन जिसे बेचकर बटवारा कर लिया गया था उसी का नकदी रूपया चौदाह हजार आठ सौ रूपये नकद बरामद कर चौकी प्रभारी ने घटना का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पकड़ी गई सभी महिलाओं का चालान न्यायलय भेज दिया।
स्रोत: Hind ki Awaaz

