स्कूल वैन और कार की आमने-सामने टक्कर, तीन घायल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0





जौनपुर।बक्शा थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। शिवगुलामगंज-चपरामऊ हाईवे पर सुबह करीब सात बजे स्कूल वैन और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। भिड़ंत के बाद कार हाईवे पर पलट गई, जबकि स्कूल वैन सड़क किनारे जा पहुंची।हादसे में कार चालक समेत तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर जुटे ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार पलट गई।गनीमत रही कि हादसे के समय स्कूल वैन में बच्चे सवार नहीं थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

स्रोत: Hind ki Awaaz


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)