कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, शव और हथियार बरामद

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

उत्तर प्रदेश के कालपी बार संघ के अध्यक्ष गयादीन अहिरवार के सनसनीखेज अपहरण और हत्याकांड के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने इन पकड़े गए आरोपियों की निशानदेही पर ही अपहृत अधिवक्ता का शव और हत्या में इस्तेमाल किया गया हथियार (आला-ए-कत्ल) बरामद किया है।

घटनाक्रम के अनुसार, पुलिस टीम जब गाड़ी की बरामदगी के लिए आरोपियों को लेकर कालपी थाना क्षेत्र के एक जंगल में पहुंची, तो वहां पहले से छिपाकर रखे गए हथियार से आरोपियों ने पुलिस टीम पर अचानक फायरिंग कर दी। भागने के प्रयास में आरोपियों की तरफ से पुलिस पर दो राउंड फायर किए गए। इसके बाद पुलिस और बदमाशों के बीच सीधी मुठभेड़ शुरू हो गई।

पुलिस ने भी आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई करते हुए 6 राउंड गोलियां चलाईं। इस जवाबी फायरिंग में दो आरोपियों— आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में गोली लगी, जिससे वे घायल होकर गिर पड़े। पुलिस ने दोनों घायल बदमाशों को दबोच लिया और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

वहीं, मौके पर मौजूद उनके तीसरे साथी को भी पुलिस ने सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और मामले की आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

The post कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपियों के पैर में लगी गोली, शव और हथियार बरामद appeared first on Live Today | लाइव टुडे.


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)