बलिया में दर्दनाक हादसा: शिक्षक के कहने पर लौकी तोड़ने छत पर गए छात्र की करंट लगने से मौत, भारी बवाल

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में एक बेहद दर्दनाक और बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। गड़वार थाना क्षेत्र के कनैला गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय में कक्षा 4 के 10 वर्षीय छात्र अरशद की हाईटेंशन तार की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि स्कूल के एक शिक्षक ने उसे छत पर लौकी तोड़ने के लिए भेजा था, जहां सब्जी तोड़ते समय वह छत के पास से गुजर रहे हाईटेंशन तार के करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही उसकी जान चली गई।

घटना की खबर फैलते ही आक्रोशित ग्रामीण स्कूल पहुंच गए और भारी हंगामा करते हुए शिक्षकों को बंधक बना लिया। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए गड़वार, सुखपुरा, फेफना और चितबड़ागांव थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात की गई।

परिजनों ने पीड़ित परिवार के लिए 1 करोड़ रुपये के मुआवजे और एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग की। मौके पर पहुंचे एसडीएम, बीएसए और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने समझा-बुझाकर लोगों को शांत किया और शासन से मदद व दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

इस गंभीर मामले में बेसिक शिक्षा विभाग (BSA) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रभारी प्रधानाचार्य विजय शंकर और सहायक शिक्षक अनिल कुमार को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा, एक शिक्षामित्र की सेवा समाप्ति के लिए ग्राम प्रधान को पत्र भेजा गया है।

पुलिस ने परिजनों की तहरीर के आधार पर संबंधित शिक्षकों के खिलाफ एफआईआर (FIR) दर्ज कर ली है और छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

The post बलिया में दर्दनाक हादसा: शिक्षक के कहने पर लौकी तोड़ने छत पर गए छात्र की करंट लगने से मौत, भारी बवाल appeared first on Live Today | लाइव टुडे.


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)