पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 1082वाँ दिन

Jan vichar pravah
By -
0

जौनपुर।  सत्याग्रह आन्दोलन के 1082वें दिन पत्रकार उत्पीडन, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।  आन्दोलन के समर्थन में चन्द्रमणि पाण्डेय, विजय प्रकाश मिश्र, प्रभाकर दत्त गुप्ता, प्रेम राज मिश्रा, मेवालाल यादव, आदित्य नारायण शर्मा, विजय प्रताप सिंह, अरविन्द नाथ मिश्र, प्रेम प्रकाश मिश्र, बिहारी लाल यादव,  साहब लाल गुप्त, अरविन्द कुमार व अन्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)