जिलाधिकारी ने की सदर तहसील का औचक निरीक्षण उप जिलाधिकारी को दिया निर्देश

Jan vichar pravah
By -
0

जौनपुर । जिलाधिकारी रविंद्र कुमार माँदड़ द्वारा तहसील सदर का औचक निरीक्षण किया गया। उन्होने खतौनी कक्ष में जाकर देखा कि निर्धारित रेट पर खतौनी वितरित की जा रही है कि नही। जिलाधिकारी ने उपजिलाधिकारी सदर पवन सिंह को निर्देश दिया कि राजस्व वादों को ससमय निस्तारित किया जाए इसके अलावा उन्हाने न्यायालय तहसीलदार का भी निरीक्षण किया।
                    निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी के द्वारा निर्देशित किया गया कि शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार करते हुए उनकी समस्याओं का त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जाए। तहसील में आने वालो को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना न करना पडे़। जिलाधिकारी के द्वारा आम जनता से संवाद स्थापित करते हुए फीडबैक लिया और शिकायतकर्ताओं से पूछा गया कि तहसील में किसी भी प्रकार का अतिरिक्त शुल्क तो नहीं दिया जाता है। इस दौरान जिलाधिकारी ने लेखपाल और कानूनगों को कडे़ निर्देश दिये कि जो भी भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जायेगा उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जाएगी।  
इस अवसर पर तहसीलदार ,नायब तहसीलदार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)