Jaunpur News: राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, पत्रकार उत्पीडन एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ सत्याग्रह आन्दोलन का 1353वाँ दिन

Jan vichar pravah
By -
0

जौनपुर। सत्याग्रह आन्दोलन के 1353वें दिन  राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण घोटाला, भ्रष्टाचार, जनसुनवाई पोर्टल पर फर्जी निस्तारण, पत्रकार उत्पीडन एवं सिरकोनी बाजार (इजरी) की भीषण डकैती काण्ड के अभियुक्तों के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में ‘सत्याग्रह आन्दोलन‘ जारी रहा। सत्याग्रह आन्दोलनकारी यशवन्त कुमार गुप्त ने बताया कि यह आन्दोलन जाँच के मुख्य बिन्दुओं पर कायम रहते हुए समस्या के निस्तारण  तक जारी रहेगा। 9 अगस्त 2021 से यह आन्दोलन चलाया जा रहा है।  आन्दोलन के समर्थन में विजय बहादुर सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, बिहारी लाल यादव, उदय प्रताप सिंह, चन्द्रमणि पाण्डेय, अमरेश कुमार पाण्डेय, अमरेंद्र श्रीवास्तव, राम बहाल यादव, विजय प्रताप सिंह, उपेन्द्र श्रीवास्तव, प्रेम प्रकाश मिश्र, विजय प्रकाश मिश्र, रामनगीना यादव, आदित्य नारायण शर्मा व अन्य लोग उपस्थित रहे।


Ad

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)