Jaunpur News: श्री राम पर कमेंट करने वाले दो नवयुवक गिरफ्तार

Jan vichar pravah
By -
0

हिंदू संगठनों के विरोध पर हुई तत्काल कार्रवाई

गौराबादशाहपुर,जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के पचेवरा मीरपुर के रहने वाले एक युवक ने मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु रामचंद्र के पोस्ट पर कमेंट कर दिया। जब इस बात की जानकारी हिंदू संगठनों और भाजपा कार्यकर्ताओं को हुई तो उन्होंने पुलिस अधिकारियों से इसकी शिकायत की। उच्च अधिकारियों का फोन घनघनाते ही गौराबादशाहपुर थाना पुलिस हरकत में आई। हिंदू समाज के खिलाफ अभद्र पोस्ट करने वाले आरोपी युवक को छापेमारी कर पुलिस ने दबिश दे कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि थाना क्षेत्र के रहने वाले संजय कुमार निवासी मीरपुर पचेवरा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट पर गन्दा कमेंट किया। जब इस बात की जानकारी पुलिस को हुई तो उक्त युवक को हिरासत में ले लिया गया। इस सम्बंध में थानाध्यक्ष फूलचंद पांडेय का कहना है कि आरोपित युवक को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया है।

Ad

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)