सांसद अजय भट्ट के जन्मदिन पर नैब में महिला सम्मान कार्यक्रम आयोजित

Jan vichar pravah
By -
0


हल्द्वानी। पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री व नैनीताल-उधम सिंह नगर के सांसद अजय भट्ट के जन्मदिवस के अवसर पर गौलापार स्थित नैब दिव्यांग विद्यालय में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व मंडल अध्यक्ष डॉ. मुकेश बेलवाल ने किया। इस अवसर पर "सक्रिय महिला सम्मान" और दिव्यांग बच्चों के साथ सहभोज का आयोजन किया गया, जिसमें समाज में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 100 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में गौलापार-चोरगलिया क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह की महिलाएं और विभिन्न सामाजिक गतिविधियों में सक्रिय मातृशक्ति को सम्मान प्रदान किया गया। सम्मानित होने वाली महिलाओं में गीता चुफाल, प्रियंका पांडे, शांति देवी, कमला देवी, सुनीता टम्टा, देवकी देवी, भावना पांडे, रजनी, माया जोशी, हेमा पांडे, चंपा जोशी, रीना भट्ट, जानकी सुयाल, गुंजन बृजवासी सहित अनेक महिलाओं के नाम शामिल रहे।

सांसद अजय भट्ट ने इस अवसर पर सभी क्षेत्रवासियों, महिलाओं और छात्र-छात्राओं का आभार जताया और समाज सेवा के लिए उन्हें प्रेरित किया। उन्होंने दिव्यांग छात्र-छात्राओं के साथ भोजन कर उनके साथ आत्मीयता का परिचय दिया। श्री भट्ट ने कहा कि समाज में महिलाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और उन्हें सशक्त करना देश की मजबूती के लिए आवश्यक है।

कार्यक्रम में नैब सचिव रघुवीर सिंह कालाकोटी, चंदन सिंह किरौला, मोनिका कोठारी, आशीष लाहोटी, रंजन बरगली, जगदीश नौला, पान सिंह मेवाड़ी, रविंद्र सिंह रेकुनी, पूरन भगत, त्रिलोक सिंह नौला, किशोर चुफाल, संजय पांडे, हरेंद्र बिष्ट, नरेंद्र मेहरा, भुवन जोशी, कमलेश जोशी, संध्या डालाकोटी, कमल भट्ट समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग सराहनीय रहा।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!