मर्जर आदेश के खिलाफ हजारो शिक्षकों का हल्ला बोल

Jan vichar pravah
By -
0

                      
जौनपुर।परिषदीय विद्यालयों के मर्जर आदेश के खिलाफ उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के बैनर तले हजारों शिक्षकों ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया।
           जिलाध्यक्ष अमित सिंह के नेतृत्व में शिक्षकों ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम न्यायिक गरिमा जायसवाल को सौंपा।
अमित सिंह ने कहा कि कम छात्र संख्या के आधार पर विद्यालयों का मर्जर शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 के खिलाफ है। इसका सीधा असर ग्रामीण क्षेत्रों, खासकर छोटे बच्चों और बच्चियों की शिक्षा पर पड़ेगा। 
         उन्होंने सरकार से 16 जून 2025 को जारी मर्जर आदेश को निरस्त करने, विद्यालयों में प्रशिक्षित शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों की तैनाती, गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों की मान्यता रद्द करने और शिक्षकों से केवल शैक्षणिक कार्य लेने की मांग की।
             ज्ञापन सौंपने से पूर्व शिक्षकों ने हाथों में बैनर-तख्तियां लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में परिक्रमा कर नारेबाज़ी की। कार्यक्रम में विभिन्न शिक्षक संघों व कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि, जिला/ब्लॉक पदाधिकारी, महिला शिक्षिकाएं, छात्र संगठनों के प्रतिनिधि आदि बड़ी संख्या में शामिल हुए।
               जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय, चंदन सिंह, अर्चना सिंह, शैलेंद्र सिंह, और संतोष बघेल सहित अनेक पदाधिकारियों ने भी सभा को संबोधित किया।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!