पॉलिथीन के खिलाफ चला अभियान, कई पर कार्रवाई

Jan vichar pravah
By -
0

जौनपुर। नगर पालिका परिषद द्वारा पॉलिथीन के उपयोग पर रोक लगाने और जनजागरूकता  के उद्देश्य से विशेष अभियान चलाया गया।          अभियान के दौरान नगर के प्रमुख बाजारों, चौराहों और सार्वजनिक स्थलों पर छापेमारी के दौरान करीब 01 क्विंटल प्रतिबंधित पॉलीथिन जब्त की गई।
          संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करते हुए कुल 22 हजार रुपये का जुर्माना भी वसूला गया। टीम ने विभिन्न दुकानों, ठेलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच की और पॉलिथीन का प्रयोग करते पाए गए लोगों पर सख्त कार्रवाई की गई।  
          अधिशासी अधिकारी ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि पॉलिथीन के उपयोग को पूरी तरह समाप्त किया जाए इसके लिए लगातार अभियान चलाए जाएंगे और किसी को भी नियमों के उल्लंघन की छूट नहीं दी जाएगी। उन्होने आम जनमानस से भी अपील है कि वे नियमों का पालन करें और स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा में सहयोग दें।” 
         नगर पालिका परिषद ने यह भी स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल एक दिन का नहीं, बल्कि लगातार चलाया जाएगा। नगर को पॉलिथीन मुक्त बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे, जिसमें जनजागरूकता और सख्त कार्रवाई दोनों शामिल होंगे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!