किसानों की समस्या को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन

Jan vichar pravah
By -
0

                 
जौनपुर।प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती और साधन सहकारी समितियों पर डीएपी यूरिया एवं रासायनिक खाद उपलब्ध न होने के कारण कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद सिंह के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी के माध्यम से महामहिम राज्यपाल के नाम सम्बोधित ज्ञापन सौंपा।  
         इस अवसर पर जिला अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार किसान विरोधी एवं तानाशाह है, किसानों की आमदनी दो गुना करने का वादा करने वाली भाजपा सरकार किसानों को बिजली और खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। इस समय किसानों के धान की फसल की रोपाई का समय चल रहा है किंतु साधन सहकारी समितियो पर डीएपी और यूरिया खाद सरकार किसानों के लिए उपलब्ध नहीं कर पाई यह किसानों के साथ सारा शहर सरकारी अन्याय है। खाद और यूरिया न मिलने से किसान मजबूरन बाजार में उपलब्ध नकली और महंगी रासायनिक खाद लेने पर विवश हुआ। 
           कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉक्टर प्रमोद सिंह ने योगी आदित्यनाथ सरकार के खिलाफ हमला बोलते हुए कहा कि बिजली की भीषण कटौती से आम जनजीवन पूरी तरह से बेहाल है साथ ही किसानों को धान की रोपाई में बिजली न मिलने से उनकी धान रोपाई का कार्य बाधित हो गया है। इस समय अघोषित बिजली कटौती के कारण हर तरफ हाहाकार मचा हुआ है सरकार जनता और किसानों को पर्याप्त बिजली उपलब्ध करा पाने में नाकाम साबित हो गई है।   
          कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की एवं बिजली व्यवस्था व्यवस्था और सहकारी समितियां पर रासायनिक खाद उपलब्ध कराने की मांग की। प्रदेश सचिव सत्यवीर सिंह, देवराज पांडेय, राकेश सिंह डब्बू,विनय तिवारी, अनिल दुबे आजाद, राकेश मिश्रा,शेर बहादुर सिंह, इरशाद खान राजू,विजय प्रकाश वर्मा, अरुण शुक्ला, जयमंगल यादव, इकबाल हुसैन, जब्बार अली सलमानी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)

#buttons=(Ok, Go it!) #days=(20)

Our website AAWAZ NEWS uses cookies to enhance your experience. Learn more
Ok, Go it!