जौनपुर। सिंगरामऊ थाना क्षेत्र में भैंस चोरी करने का प्रयास कर रहे अज्ञात चोर ग्रामीणों के शोर मचाने पर मौके से फरार हो गए। इस दौरान चोर दोनों भैंसों और पिकअप वाहन को खेत में ही छोड़ गए। भागने के प्रयास में पिकअप खेत में फंस गई और उसके इंजन में आग लग गई। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने पहले फूलचंद्र मौर्य की भैंस चोरी कर उसे साढ़ापुर हाईवे के पास बांध दिया। इसके बाद वे कवेली गांव निवासी राजमणि यादव की भैंस चोरी करने का प्रयास करने लगे।
इसी दौरान ग्रामीणों को इसकी भनक लग गई। लोगों ने शोर मचाना शुरू कर दिया, जिससे घबराकर अज्ञात चोर दोनों भैंसों और पिकअप वाहन को मौके पर छोड़कर फरार हो गए।
बताया गया कि पिकअप लेकर भागने के प्रयास में वाहन खेत में चला गया और उसके इंजन में आग लग गई।
इस संबंध में सिंगरामऊ थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े तथ्यों की पड़ताल कर रही है।
