Jaunpur News विधान परिषद चुनाव को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम ने दिए सख्त निर्देश

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0

जौनपुर में सेक्टर-जोनल मजिस्ट्रेटों और माइक्रो ऑब्जर्वरों को मिला प्रशिक्षण, मतपेटिका संचालन व सीलिंग का कराया गया अभ्यास

जौनपुर। विधान परिषद निर्वाचन-2026 के तहत खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन की तैयारियों को लेकर रविवार को सेक्टर मजिस्ट्रेटों, जोनल मजिस्ट्रेटों और माइक्रो ऑब्जर्वरों को प्रशिक्षण दिया गया। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सैमुअल पाल एन की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे शुरू हुआ प्रशिक्षण सत्र अपराह्न 3:30 बजे तक चला। प्रशिक्षण के दौरान निर्वाचन प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ अधिकारियों को व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

प्रशिक्षण में परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण कृष्ण करुणाकर पांडेय ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तार से जानकारी दी। इसके बाद मुख्य विकास अधिकारी नरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से अधिकारियों की शंकाओं का समाधान किया और उनके सवालों के जवाब दिए।

जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्वाचन के दौरान सभी आवश्यक सावधानियों का पालन करें और अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी गंभीरता, निष्पक्षता एवं जिम्मेदारी के साथ करें।

प्रशिक्षण के व्यावहारिक सत्र में मास्टर ट्रेनरों ने मतपेटिका खोलने और बंद करने, पेपर सील लगाने सहित निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित विभिन्न कार्यों का प्रदर्शन किया। अधिकारियों ने स्वयं अभ्यास करके इन प्रक्रियाओं की जानकारी प्राप्त की।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अंबष्ठ, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे.


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)