बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो की मौत

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0
बाइकों की आमने सामने टक्कर में दो की मौत



जौनपुर। मछलीशहर कोतवाली क्षेत्र के जमुहर बाजार के पास बुधवार की देर रात करीब एक बजे के आस पास दो बाइकों की जोरदार टक्कर में दो व्यक्तियों की मौत हो गई। इस दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों लाशों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पहले बाइक सवार मृतक की पहचान कल्याणपुर गांव निवासी 47 वर्षीय अजय दुबे पुत्र अष्टभुजा दुबे के रूप में हुई है। अजय दुबे नगर के कई प्रतिष्ठानों में लेखा-जोखा का काम देखते थें। बुधवार की रात वह एक व्यवसायी के यहां से काम निपटाकर बाइक से घर लौट रहें थें।
जब वह अपनी बाइक से जमुहर बाजार के पास पहुंचे ही थें कि सामने से आ रही कोटवा गांव निवासी 45 वर्षीय शेर बहादुर पुत्र मातादीन की बाइक उनकी बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि अजय दुबे के सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
दूसरी तरफ गंभीर रूप से घायल शेर बहादुर को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। मौत की खबर मिलते ही दोनों के परिजनों में कोहराम मच गया। इस मामले को लेकर पुलिस ने बताया कि दोनों मृतक व्यक्तियों की लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

स्रोत: Hind ki Awaaz


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)