तेज़ गति कार की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Neeraj Yadav Swatantra
By -
0



जौनपुर। सुजानगंज थाना क्षेत्र के सोनहिता गांव निवासी 40 वर्षीय सुरेश यादव (दरोगा) कौरहा के राइसमील पर ड्राइबर थे। वह ड्यूटी से बुधवार रात करीब 8 बजे घर वापस आ रहे थें।
सुजानगंज बरईपार रोड पर दारूनपुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही कार से बाइक में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज हुई की बाइक चकनाचूर हो गयी। कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। बाइक सवार सुरेश यादव काफी दूर एक पेड़ से टकरा गया। आसपास के लोग दौड़े घायल सुरेश यादव को अनन फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुजानगंज ले गये जहा डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया ।
मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।मृतक को एक 14 वर्षीय बेटी श्रेया यादव तथा एक 12 वर्षीय बेटा आदित्य यादव है । परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है ।सुरेश यादव दो भाइयों में छोटा था।

स्रोत: Hind ki Awaaz


📰 मूल खबर यहां पढ़ें — aavaj.com

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)