Jaunpur News: मुख्य मन्त्री युवा उद्यमी योजना के लम्बित आवेदनो के समय पर निस्तारण नही होने पर जिलाधिकारी असन्तुष्ट

Jan vichar pravah
By -
0

बैंको का औचक निरीक्षण कर अविलम्ब निस्तारण को दिये निर्देश 

जौनपुर। जिलाधिकारी डा0 दिनेश चन्द्र ने यूनियन बैंक की सिविल लाइन्स शाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएम युवा उद्यमी योजना के लंबित आवेदनों के ससमय निस्तारण नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई साथ ही शाखा का ऋण जमा अनुपात भी कम होने पर शाखा प्रबंधक चन्दन कुमार पर बैंक मैनेजमेंट द्वारा कड़ी कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिया। स्टेट बैंक के क्षेत्रीय कार्यालय पहुँच कर क्षेत्र प्रमुख अनिल कुमार को सभी आवेदनों को अविलम्ब निस्तारित करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान जिलाधिकारी ने स्टेट बैंक में सर्वाधिक आवेदन लंबित रहने पर कड़ी नाराजगी जताई। जिलाधिकारी द्वारा अग्रणी जिला प्रबंधक अभय श्रीवास्तव को सभी बैंकों की जनपद में लंबित सीएम युवा उद्यमी योजना के आवेदनों का शीघ्र निस्तारण, स्वीकृत ऋण पत्रावलियों के शीघ्र वितरण हेतु स्पष्ट निर्देश दिया।

Ad

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)