सिंगरामऊ में युवा आईटीबीपी जवान का हृदय गति रुकने से निधन

Jan vichar pravah
By -
0

सिंगरामऊ जौनपुर। सिंगरामऊ के रहने वाले ITBP जवान अवनीश कुमार सिंह इन दिनों नोएडा में अपनी  सेवाएं दे रहे थे। ITBP के जवान अवनीश कुमार सिंह ड्यूटी से घर आते समय शनिवार की शाम 4 बजे घर से करीब 100 मीटर दूर गौरीशंकर मंदिर पर पहुंचे थे  की बेहोश होकर गिर पड़े सूचना मिलने पर आनन फानन में लोगों ने बदलापुर सीएचसी पहुंचाया जहां इलाज के दौरान जवान का निधन हो गया। 
 इस बात की जानकारी उनके परिजनों ने दी है। उनकी आयु 35 साल की थी और वह प्रतापगढ़ जिले के रहने वाले थे पर परिवार बहुत समय से सिंगरामऊ मे ही रहता था।  वहीं जवान की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी. अवनीश तीन बहनों में अकेला  भाई था। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। 
अवनीश इन दिनों नोएडा में सेवाएं दे रहे थे. इस बात की जानकारी देते हुए परिजनो ने बताया अवनीश कुमार करीब 2013 में आईटीबीपी में भर्ती हुए थे उनके परिवार में माता पिता और तीन छोटी बहने है बहनों के से सर से भाई का साया छिन गया। 

राजकीय सम्मान के साथ दी जाएगी अंतिम सलामी।विधायक बदलापुर रमेश चंद्र मिश्र व राजा सिंगरामऊ कुंवर जय सिंह, ने जवान की मौत पर दुख जाहिर किया और उन्हे  श्रद्धांजलि दी।

Post a Comment

0Comments

Post a Comment (0)